back to top

देश के करोड़ों लोगों की दिल की भाषा हिन्दी : प्रो. गंगवार

लखनऊ। हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा और राज भाषा है तथा देश के करोड़ों लोगों के ह्रदय की भाषा है। विश्व के जिन देशों ने अपना विकास किया है उन्होंने अपनी मातृ भाषाओं के विकास के माध्यम से ही किया है। विद्यार्थी में सोचने की क्षमता का विकास मातृ भाषा के माध्यम से होता है । इस दृष्टिकोण से हिन्दी भाषा के विकास पर ध्यान देना वर्तमान युग की महती आवश्यकता है।

यह विचार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रो. रामपाल गंगवार ने नेशनल पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं हिन्दी दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी का विषय हिन्दी में रोजगार की संभावनाएं था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. गंगवार ने कहा कि हिन्दी आज प्रशासन और विज्ञान की भाषा के साथ-साथ मीडिया तथा विज्ञान एवं तकनीकी की भाषा बनने की ओर अग्रसर है।

यद्यपि हिन्दी के समक्ष आज बहुत बड़ी चुनौती है हिन्दी को अपने क्षेत्र का और विस्तार करना होगा तभी वह राज कार्य और प्रशासन में अपने महत्वपूर्ण स्थान को प्राप्त करने में सक्षम होगी। कालेज के प्राचार्य प्रो.देवेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं को बहुत चुनौती का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित की गई वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण ने ध्यान ज्ञापन किया। हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ सीमा सिंह ने संगोष्ठी का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...