back to top

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 49,931 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर सोमवार को 14,35,453 हो गए। इनमें से 9,17,567 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 708 और लोगों की जान जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 32,771 हो गई है।

वहीं, 4,85,114 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 9,17,567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि एक मरीज देश से बाहर चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.92 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 45,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जुलाई तक कुल 1,68,06,803 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से एक दिन में सर्वाधिक 5,15,472 लोगों की जांच रविवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार जिन 708 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 267 लोग महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 85, कर्नाटक में 82, आंध्र प्रदेश में 56, पश्चिम बंगाल में 40, उत्तर प्रदेश में 39, गुजरात में 26, दिल्ली में 21, पंजाब में 15, मध्य प्रदेश में 12, बिहार तथा ओडिशा में 10-10, राजस्थान तथा तेलंगाना में आठ-आठ, जम्मू-कश्मीर में सात, छत्तीसगढ़ में चार, हरियाणा तथा झारखंड में तीन-तीन, असम, त्रिपुरा, गोवा, पुडुचेरी तथा केरल में दो-दो और हिमाचल प्रदेश तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

कोविड-19 से अभी तक 32,771 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,656 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,827 तमिलनाडु में 3,494, गुजरात में 2,326, कर्नाटक में 1,878, उत्तर प्रदेश में 1,426, पश्चिम बंगाल में 1,372, आंध्र प्रदेश में 1,041, मध्य प्रदेश में 811, राजस्थान में 621 और तेलंगाना में 463 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 392, जम्मू कश्मीर में 312, पंजाब में 306, बिहार में 244, ओडिशा में 140, झारखंड में 85, असम में 79, उत्तराखंड में 63 और केरल में 61 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से छत्तीसगढ़ में 43, पुडुचेरी में 40, गोवा में 35, चंडीगढ़ में 13, त्रिपुरा में 13, हिमाचल प्रदेश में 12, मेघालय में पांच, लद्दाख में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई।

उसने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,75,799 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 2,13,723, दिल्ली में 1,30,606, आंध्र प्रदेश में 96,298, कर्नाटक में 96,141, उत्तर प्रदेश में 66,988, पश्चिम बंगाल में 58,718 ,गुजरात में 55,822 और तेलंगाना में 54,059 मामले सामने आए हैं।

बिहार में 39,176 ,राजस्थान में 35,909, असम में 32,228, हरियाणा में 31,332 और मध्य प्रदेश में 27,800 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,389, जम्मू-कश्मीर में 17,920 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 19,025 जबकि पंजाब में 13,218 मामले सामने आए हैं। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,275, छत्तीसगढ़ में 7,450, उत्तराखंड में 6,104, गोवा में 4,861, त्रिपुरा में 3,900, पुडुचेरी में 2,786, मणिपुर में 2,235, हिमाचल प्रदेश में 2,176 और लद्दाख में 1,285 मरीज हैं।

नगालैंड में संक्रमण के 1,339, अरुणाचल प्रदेश में 1,158, चंडीगढ़ में 887 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 914 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 702, सिक्किम में 545, मिजोरम में 361 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 324 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

कांग्रेस-राजद नेता ‘छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा : मोदी

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...