back to top

लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षण के लिए उच्च शिक्षा विभाग कर रहा है प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग कोरोना वायरस से फैली महामारी के बीच विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों को लगातार ऑनलाइन शिक्षण, परामर्श और प्रशिक्षण दे रहा है। एक सरकारी बयान में शुक्रवार को बताया गया कि प्रदेश के के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा लॉकडाउन अवधि में विभिन्न विषयों की 65,943 ऑनलाइन सामग्री (ई-कन्टेन्ट्स) तैयार की गई है।

ये सभी ई-कन्टेन्ट सम्बन्धित विश्वविद्यालयामहाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिसका लाभ लगातार छात्रों द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। बयान के मुताबिक यह कन्टे्न्टस पीडीएफ के अतिरिक्त प्रजेन्टेशन एवं ऑडियो-विडियो फार्मेट में भी उपलब्ध है। इन सभी कन्टेन्टस की विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा निगरानी भी की जा रही है।

इसके साथ-साथ बंद की अवधि में प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 10,087 शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों पर 2,23,930 ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गई हैं। इन कक्षाओं में औसतन प्रतिदिन 1,44,431 छात्र शामिल हो रहे हैं।

बयान में कहा गया कि बंद की अवधि में प्रदेश के 4677 शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन पाठ्यक्रम शुरू किए गएं हैं तथा शिक्षकों द्वारा 2823 शोध पत्र, पुस्तकें इत्यादि भी प्रकाशित कराए गए हैं। साथ ही साथ समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा कोरोना महामारी के फैलने एवं उससे बचाव के सम्बन्ध में छात्रों एवं अभिभावकों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...