back to top

दूर-दूर तक होगी हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा, एलन मस्क के साथ समझौते पर बोले सुनील मित्तल

नयी दिल्ली। उद्योगपति एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के अगले दिन भारती समूह के संस्थापक सुनील मित्तल ने बुधवार को कहा कि उपग्रह (सैटेलाइट) से 4जी, 5जी, 6जी जैसी संचार प्रौद्योगिकियों का मिश्रण जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे ग्राहक अपने मोबाइल फोन दुनिया के सबसे दूरदराज के हिस्सों में, यहां तक कि आसमान और समुद्र में भी ले जा सकेंगे। दोनों भारतीय दूरसंचार प्रतिद्वंद्वियों, भारती एयरटेल और जियो ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की उच्च गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

नीले समुद्र तक भी पहुंचेगी इंटरनेट : मित्तल

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन मित्तल ने बयान में कहा, दूरसंचार उद्योग के लिए, उपग्रह प्रौद्योगिकी को जोड़ना अपने ग्राहकों के लिए नई प्रौद्योगिकी लाने से अलग नहीं होना चाहिए। भविष्य में 4जी, 5जी और 6जी की तरह, अब हमारे पास एक और प्रौद्योगिकी होगी, यानी एसएटी-जी। जल्द ही ग्राहक अपने मोबाइल को दुनिया के सबसे दूर के हिस्से में ले जा सकेंगे, उनके साथ आसमान और नीले समुद्र में भी जा सकेंगे।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2025 में हुआ समझौता

मित्तल ने कहा कि बार्सिलोना में हाल ही में संपन्न मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2025 में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान उन्होंने दूरसंचार और उपग्रह कंपनियों से एक साथ मिलकर काम करने, अपनी शक्तियों को संयोजित करने और समुद्र और आकाश के साथ-साथ पहुंच से दूर क्षेत्रों को भी जोड़ने के मिशन को पूरा करने का आह्वान किया था।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...