लखनऊ। पाकिस्तान से आये टिड्डी दलों द्वारा राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में किये गए नुकसान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे प्रदेश के करीब 10 जिलों में टिड्डी दलों के हमले का खतरा है।
उन्होंने बताया कि टिड्डी दल राजस्थान के परौली जिले के सारमथुरा से होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना की तरफ बढ़ा है, जिसके झांसी, ललितपुर, जालौन और औरैया आने की संभावना है जिसकों लेकर अलर्ट किया गया है।





