गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तपिश और उमस से जीना मुहाल

  • बदायूं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस
  • लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • शीतल पेय पदार्थों का सहारा

बदायूं। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। नौतपा के चौथे दिन भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को उमस का भी सितम झेलना पड़ा। दोपहर के समय कामकाजी लोग ही घरों से निकले। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। घरों से बाहर निकले लोग शीतल पेय पदार्थ से गला तर करते नजर आए।
नौतपा के चौथे दिन आसमान से आग बरसती धूप शरीर को झुलसा रही है। सुबह आठ बजते ही गर्मी और उमस का प्रकोप से लोग व्याकुल हो रहे है। दोपहर को लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग अपना सारा कामकाज छोड़ कर घरों में दुबकने को मजबूर हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

RELATED ARTICLES

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

लखनऊ के ओशो नगर में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके के ओशो नगर मोहल्ले में बसी झुग्गी झोपड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। लपटें देख लोगों ने भागकर...

UPSSSC Recruitment Drive : कनिष्ठ सहायक की 29 जून, प्राविधिक सहायक की 13 जुलाई को परीक्षा

अधीनस्थ सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में शुल्क जमा करने पर मिलेगा प्रवेश पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने दो प्रमुख...

Latest Articles