back to top

मोदी के शपथग्रहण समारोह में दूसरी बार भी शिरकत नहीं कर पाएंगी हसीना

ढ़ाका बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी क्योंकि मंगलवार से उनका तीन देशों का दौरा शुरू हो रहा है।

सरकार की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री ए के एम मुजामिल हक इस समारोह में शिरकत करेंगे क्योंकि वह बांग्लादेश सरकार के सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री हसीना का तीन देशों का दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है।

वह जापान, सऊदी अरब और फिनलैंड की यात्रा पर जा रही हैं। विदेश में रहने के कारण हसीना 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकी थी। पिछली बार बांग्लादेश की संसद अध्यक्ष डा शिरीन शरमिन चौधरी ने 26 मई को शपथग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

भारत के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को नई दिल्ली में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 30 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे ।

आम चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दुनिया भर के नेताओं ने मोदी को बधाई दी थी।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...

गुल्लक 5 के पहले दो एपिसोड ओटीटी पर रिलीज

इस शो के अबतक चार पूरे सीजन हो चुके हैंलखनऊ। साल 2019 में शुरू हुआ गुल्लक आज भारत के मोस्ट पॉपुलर और सबसे पसंद...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...