back to top

Hardoi : झोपड़ी पर बालू भरा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे झोपड़ी पर एक बालू लदा ट्रक पलट गया। जिससे झोपड़ी में रह रहे परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. लोगों को कहना है कि ट्रक गंगा नदी से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था। ओवरलोड होने के कारण मोड़ पर पलट गया।

मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- दो पर भल्ला कंजड़ सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार संग यहां पर रह रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार की रात खाना-पीना खाने के बाद यह परिवार सड़क किनारे सो रहा था। बुधवार तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया और सभी बालू लदे ट्रक के नीचे ही दब गए।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बालू हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थीं।मृतकों की पहचान भल्ला कंजड़, उसकी पत्नी मुन्नी, पुत्री सुनेमन, लल्ला, बुद्धू के साथ दामाद करण निवासी कासुपेट बिलग्राम और उसकी पत्नी हीरो और पुत्र कोमल के रूप में हुई है। एक पुत्री बिट्टू घायल निकली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह खबर भी पढ़े : उत्तरकाशी : बैरियर तोड़कर खाई में गिरी बस, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

RELATED ARTICLES

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

लखनऊ के कुलदीप भार्गव तुषार की फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 से

27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंगलखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग आगामी...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...