back to top

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठ
लखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर बजरंगी बली के जयकारों से गूंजते रहे। इस पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धा के साथ हनुमान जी का शृंगार व आरती हुई। कई स्थानों पर संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने हनुमान जी को गुड़-चना का प्रसाद और लाल वस्त्र, लाल चन्दन, लाल फूल, सिन्दूर, चमेली के तेल का लेप चढ़ाया। मंदिरों में माल पुआ और लड्डुओं का भोग लगाया। हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर दिनभर केशरी नंदन के जयकारे गूंजता रहा। अलीगंज श्री महावीर जी ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह पूजन के बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और भजन हुए। वहीं शाम को हनुमान जी को माल पुआ का भोग लगा। इसके बाद यही प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया। विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में हनुमान जी कि जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह भगवान का अभिषेक पूजन हुआ। शाम को भक्तों ने सुन्दरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुभाष मार्ग स्थित छांछी कुआं हनुमान मंदिर में भी पूजन और शृंगार किया गया। वहीं आईटीआई चौराहा अलीगंज स्थित श्री महामंगलेश्वर हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान जी का अभिषेक, शृंगार, पूजन हवन आरती हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम को भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों के द्वारा भजन संध्या में हनुमान जी का गुणगान किया गया। बालकेश्वर हनुमान मन्दिर, निरालानगर, गुलाचीन मन्दिर, पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज में पूजन, शृंगार और आरती हुई।

यम दीप जलाकर मनायी छोटी दीवाली

छह दिवसीय दीपावली पर्व के दूसरे दिन बुधवार को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इसे छोटी दीपावली भी कहते हैं। इस अवसर पर लोगों ने श्री कृष्ण के साथ कालिका माता और यमराज की पूजा की। आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना की। शाम को लोगों ने यमराज के नाम दीप दान किया। शुभ मुहूर्त में शाम 5.30 से 7.02 बजे के बीच यम दीपक जलाये। दीपक जलाकर लम्बी आयु और आरोग्य की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...

अयोध्या में जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष केवल जनवरी से जून के बीच...