back to top

हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है : रोहित

शारजाह। भारतीय सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है और दो सप्ताह तक चोट से बाहर रहने के बाद वह मैदान पर वापसी करके खुश हैं। रोहित ने कहा, मैदान पर लौटकर अच्छा लग रहा है। कुछ मैच और खेलने हैं और फिर देखते हैं कि कैसा रहता है।

हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है। रोहित को इसी चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में मुंबई की अगुवाई की। भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान ने मैच में सात गेंदें खेली और चार रन बनाए। इस मैच में उनकी टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

रोहित ने वापसी करने से पहले पिछले चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने उस दिन वापसी की जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें मैदान पर लौटने में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी थी। इसी चोट के कारण भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना लेकिन उसी दिन वह मुंबई इंडियन्स की नेट्स पर लौट आए थे जिससे उनकी फिटनेस को लेकर अटकलबाजियां लगाई जाने लगी थी।

मुंबई इंडियन्स के टीम प्रबंधन के अनुसार 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान उनके दाएं पांव में हैमस्ट्रिंग हो गई थी। रोहित से टॉस के दौरान जबकि उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया था, उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि मैं फिट एंड फाइन हूं। मुंबई की सनराइजर्स के हाथों करारी हार के बारे में रोहित ने कहा कि उन्हें गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर से पहले इस मैच को भुलाना होगा।

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम निश्चित तौर पर इस तरह के परिणाम की उम्मीद नहीं कर रहे थे। यह इस सत्र का हमारा सबसे खराब प्रदर्शन रहा। हम इस प्रदर्शन को अब पीछे छोडऩा चाहते हैं। हम पहले ही क्वालीफाई कर चुके थे और हमने कुछ प्रयोग किए जो नहीं चल पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खिलाफ मैच चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन वह इस टीम पर पिछले दो मैचों में जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...