back to top

ज्ञानवापी मामला: वाराणसी अदालत ने मुकदमा स्थानांतरण की याचिका खारिज की

वाराणसी (उप्र)। वाराणसी की एक जिला अदालत ने दिवंगत हरिहर पांडे की बेटियों द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें ज्ञानवापी से संबंधित 1991 के मूल मुकदमे को दीवानी न्यायाधीश की अदालत से किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया। मामले के पक्षकार अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी ने बताया कि जिला न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने सोमवार को स्थानांतरण आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता मूल मुकदमे के पक्षकार नहीं हैं, इसलिए उनके पास ऐसा आवेदन करने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

रस्तोगी के अनुसार, दिवंगत हरिहर पांडे की बेटियों ने अपने वकील के माध्यम से दलील दी थी कि उन्हें दीवानी न्यायाधीश की त्वरित अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है, जहां यह मूल मुकदमा 1991 से लंबित है। इसी आधार पर उन्होंने मुकदमा किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।

इसका जवाबदेते हुए रस्तोगी ने तर्क दिया कि तीनों बहनें 1991 के मुकदमे में पक्षकार नहीं हैं, इसलिए उनके पास स्थानांतरण याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं है।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, जिला न्यायाधीश ने याचिका को पोषणीय न मानते हुए खारिज कर दिया।वर्ष 1991 का मूल मुकदमा काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापीमस्जिद परिसर से जुड़े विवाद से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष के प्रार्थना पत्र पर 15 फरवरी को होगी सुनवाई

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...