back to top

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, बनाएंगे नया बिहार : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने के बाद गुरुवार को कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और यह सरकार नए बिहार का निर्माण करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचाएगी रोजग़ार। किसान का कर्ज़़ माफ़, बिजली बिल हाफ़। बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इन्साफ़, सब वर्गों की तरक्क़ी से बाधाएं साफ़। उद्योग-व्यापार लगाएंगे, नया बिहार बनाएंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान गुरुवार शाम थम गया। अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। उधर, राहुल गांधी ने बिहार के भागलपुर जिले में हुई नौका दुर्घटना पर दुख भी जताया और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का प्रयास करें।

उन्होंने ट्वीट किया, भागलपुर में हुई नाव दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि लापता यात्रियों की जल्द खोज व इलाज हो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि सहायता का हरसंभव प्रयास करें। गौरतलब है कि जिले के गोपालपुर थाना के तिनटंगा दियारा में गुरुवार सुबह एक देशी नौका के असंतुलित होकर मरगंग नदी में डूब गई, जिससे उसपर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य अभी भी लापता हैं।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...