उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही सरकार की लापरवाही की मार : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लग गया। उप्र सरकार की अव्यवस्था के चलते तमाम भर्तियां अदालतों में अटकी हैं। पेपर लीक, कटऑफ विवाद, फर्जी मूल्यांकन और गलत उत्तर पुस्तिकाएं, उप्र सरकार की व्यवस्था की ए वो कमियां हैं जिनके चलते 69,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला लटका हुआ है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार को प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर की पीठ ने कई याचियों की याचिका पर एक साथ सुनवाई करके पारित किया। अदालत ने एक जून को अपना आदेश सुरक्षित रखा था जिसे आज सुनाया। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles