back to top

सरकारी कर्मचारी की हालत पस्त, सरकार के पूंजीपति मित्र मुनाफे में मस्त : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई भत्ता रुकने से सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त है, लेकिन सरकार के पूंजीपति मित्र मुनाफा कमाने में मस्त हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, खाद्य पदार्थ की महंगाई दर 11.1 फीसदी के पार। लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की बजाय रोक रही है। कांग्रेस नेता ने दावा किया, सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफ़ा कमाने में मस्त। राहुल गांधी ने मनरेगा के तहत काम करने वालों को पैसे मिलने में हो रही दिक्कत से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में गरीबों के अधिकार कुचले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, पहले किया तुग़लकी लॉकडाउन, करोड़ों मज़दूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ़ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गऱीबों के अधिकार। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, महंगाई ने जनता के बजट में आग लगा दी है, और मोदी सरकार कीमत 100 फीसदी बढ़ने का इंतज़ार कर रही है, क्योंकि नए क़ानून में यह भाजपा ने लिखा है। अबकी बार, कालाबाज़ारी कराने वाली सरकार।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...