back to top

सरकार के पास एनआरसी के लिए सक्षम और पारदर्शी तंत्र नहीं है: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ। कांग्रेस ने असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी एनआरसी में बड़े पैमाने पर गड़बडय़िों और खामियों का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस व्यवस्था को पूरे देश में लागू करने जा रही केन्द्र सरकार के पास नागरिकता तय करने की इस अतिसंवेदनशील कवायद को अंजाम देने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तंत्र नहीं है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भाषा से कहा असम में एनआरसी को जिस तरह लागू कर करीब 19 लाख लोगों को बाहरी घोषित किया गया, उससे वहां की भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। मामला बढऩे पर सरकार ने कहा कि वहां फिर से एनआरसी की कवायद की जाएगी। अब सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कर रही है, मगर उसके पास अखिल भारतीय स्तर पर एनआरसी लागू करने के लिए सक्षम, निष्पक्ष और पारदर्शी तंत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी केन्द्र की भाजपा सरकार अब लोगों को नोटबंदी की तरह एनआरसी में उलझना चाहती है ताकि वे बुनियादी मुद्दों को भूलकर अपने प्रमाणपत्र जुटाने में ही लगे रहें। लल्लू ने सवाल किया सरकार बताए कि असम में एनआरसी में हुई विसंगतियों के लिए जांच कब बैठाई जाएगी और उसकी रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी?

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष ने संशोधित नागरिकता कानून सीएए का जिक्र करते हुए कहा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को प्रदेश सरकार दंगाई करार दे रही है, और पुलिस ज्यादती के पीड़ितों से हमदर्दी दिखाने पर वह कांग्रेस का हाथ, दंगाइयों के साथ की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 23 लोगों की जान गई और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का नोटिस देने वाले हजारों लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लल्लू ने कहा कि देश के लोग अगर आंदोलित हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...