गूगल ने सर्च स्क्रीन पर पंखुड़ियों की वर्षा करके महाकुंभ उत्सव में लिया हिस्सा

लखनऊ। गूगल ने अपने सर्च स्क्रीन पर एनिमेशन स्वरूप में पंखुड़ियों की वर्षा करके महाकुंभ उत्सव में हिस्सा लिया है। अब जब कोई गूगल के सर्च बॉक्स में कुंभ या महाकुंभ या कुंभ मेला या महाकुंभ या इसी तरह के किसी भी शब्द को खोजता है, तो स्क्रीन पर बैकग्राउंड में एक एनीमेशन अपने आप चलता है, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियों की आभासी वर्षा दिखाई देती है।

गूगल इस एनीमेशन को ईमेल, फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप के माध्यम से दूसरों के साथ फिर से चलाने या साझा करने की भी अनुमति देता है। तीसरा विकल्प एनीमेशन को खारिज करने की अनुमति देता है। महाकुंभ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया है, गूगल सर्च इंजन प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ का अनोखे ढंग से जश्न मना रहा है। जब आप महाकुंभ खोजेंगे, तो यह महाकुंभ के सम्मान में स्क्रीन पर पंखुडÞियों की वर्षा करेगा।

महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम के तट पर 12 साल बाद महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। यह विशाल मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें लाखों हिंदू तीर्थयात्री प्राचीन धारणा के अनुसार मोक्ष की तलाश में संगम में पवित्र डुबकी लगाने और पवित्र जल में अपने पापों को धोने के लिए आते हैं। महाकुंभ के पहले दो दिनों में ही लगभग पांच करोड़ लोग आए। इस आयोजन की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे मेला अवधि के दौरान 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 10 में से नौ सीटों पर कब्जा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

चंडीगढ़। हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें भाजपा ने 10 नगर निगम में से...

अगले वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मूडीज ने जताया अनुमान

नयी दिल्ली। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.5 प्रतिशत से अधिक रहेगी। मूडीज रेटिंग्स ने...

अब रोहित शर्मा की नजर वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर होगी, सन्यास पर बोले रिकी पोंटिंग

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि रोहित शर्मा अब भी दमदार खिलाड़ी हैं तथा वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका,...

Latest Articles