back to top

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बोले- अगले 25 साल तक सत्ता में रहेगी मोदी नीत सरकार

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि मोदी नीत सरकार देश पर अगले 25 वर्षों तक शासन करेगी। रविवार शाम को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा आने वाले दिनों में, भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार कई फैसले लेगी, जो अभी पाइपलाइन में हैं और उसके बाद कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटा नहीं सकेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर उपस्थित थे। सावंत ने दावा किया, भाजपा के सदस्यता अभियान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। देश के लोगों का मानना है कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अभी और 25 साल तक रहने वाली है।

मध्य प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कुछ कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए सावंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चौहान राज्य की सत्ता में जल्द लौटेंगे। सावंत ने कहा कि पार्टी के बूथ और राज्य स्तर के चुनाव के बाद दिसंबर में गोवा भाजपा के नए प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा, प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिक से अधिक सदस्य बनें ताकि जब हम चुनाव के लिए जाएं तो हमारा मतदान प्रतिशत अपने आप बढ़ जाए।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...