back to top

अनुसूचित समाज को जोड़ने के लिए दलित बस्तियों में जाएं : धर्मपाल सिंह

भाजपा महानगर ने की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा लखनऊ महानगर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला महानगर के कल्याण मंडप में गुरुवार को आयोजित किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी को अभियान में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज को जोड़ने के लिए दलित बस्तियों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन में शामिल कराना है।

एलएलसी मुकेश शर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान का दूसरा फेज है जो मंडल, शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत करने, सत्यापित करने और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से है।

भाजपा 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आयुष्मान पखवाड़े को जन सामान्य के सेवा कार्यों के साथ संगठन को मजबूती देने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा मजबूत संगठन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को नीचे पायदान तक ले जाने में सुविधा होती है। पूर्व में बनाए गए मंडल टीम के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के पुनरीक्षण के लिए पार्टी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को मंडल प्रवासी के रूप में दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी जा रही है। जो मंडलों में प्रवास करके टीम पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।

संगठन मंत्री ने कहा मंडल प्रवासियों को दी की गई किट के माध्यम से मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्ति केंद्रों संयोजकों और बूथों अध्यक्षों को सत्यापित करना होगा व जो भी कमियां होगी उनको दुरुस्त करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अगले चरण में बूथ समिति, पन्ना प्रमुख व पन्ना समितियों को सत्यापित करने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी को दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है जो प्रवास के दौरान शक्ति केंद्रों पर करणीय बिंदुओ पर कार्य करेंगे। कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर, सहसंयोजक सौरभ वाल्मीकि सहित मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...