back to top

विकासशील देशों की सहायता में भूगोल या ज्यामिति की जरूरत नहीं होती : भारत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई प्रतिनिधि नागराज नायडू ने कहा है कि विकासशील देशों की मदद करने में उनके देश का दृष्टिकोण कभी भी भूगोल या ज्यामिति से परिभाषित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग एक विकास साझेदारी है और यह दान देने वाले और दान लेने वाले के बीच का संबंध नहीं है।

नायडू गुरुवार को कोविड-19 से आगे दक्षिण-दक्षिण एकजुटता के जरिए सतत विकास लक्ष्य की ओर मार्ग संबंधी संयुक्त राष्ट्र दिवस पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत सभी विकासशील देशों की प्रगति, क्षमता निर्माण और परस्पर सीख के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक, दोनों स्तर पर दक्षिण-दक्षिण सहयोग के सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है।

नायडू ने कहा कि भारत ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए गहरी और स्थाई प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। वह इसे विकास साझेदारी के रूप में देखता है, न कि दान देने वाले और दान लेने वाले के बीच के संबंधों के रूप में। नायडू ने कहा कि इस साल दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस ऐसे समय आया है जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी की चुनौती से जूझ रही है।

उन्होंने कहा कि हालांकि चुनौतीपूर्ण समय में विशेष उपायों की जरूरत होती है और वैश्विक दक्षिण को इस महामारी के दौरान और भी मिलकर काम करना चाहिए और सामूहिक यात्रा में बेहतर समाधान खोजना चाहिए। उन्होंन कहा कि भले ही भारत महामारी से प्रभावित है लेकिन वह सहयोगी विकासशील देशों की सहायता के उद्देश्य से कोविड-19 से मुकाबला करने की खातिर संयुक्त वैश्विक कार्वाई के आह्वान में सबसे आगे रहा है।

उन्होंने इस क्रम में महामारी के बीच अन्य देशों की मदद के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने 120 से अधिक विकसित और विकासशील देशों को चिकित्सा से संबंधित सहायता दी है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...