back to top

विद्यार्थियों को दी तकनीकी सॉफ्टवेयर की जानकारी

लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को रोल आफ प्रिमावेरा, रीवेट एंड आटो कैड इन सिविल इंजीनियरिंग विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का आयोजन कुलपति प्रो एनबी सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में टेक पीएमसी इंफोसोल्यूशन्स से लव पंत रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी सॉफ्टवेयर के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों जिसमें मुख्यता प्रिमावेरा, रेविट एवं आटोकैड की जानकारी भी साझा की।

सॉफ्टवेयर्स की जानकारी के साथ-साथ इसका उपयोग एवं भविष्य में नौकरी के लिए इनका महत्व भी विद्यार्थियों को बताया। संगोष्ठी में बोलते हुए कुलपति प्रो एनबी सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

धन्यवाद ज्ञापन सिविल इंजीनियरिंग के विषय प्रभारी इं कौशलेश कुमार साह ने किया। इस अवसर पर संगोष्ठी के संरक्षक प्रो. एसके त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों को सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. आरके त्रिपाठी, निधि सोनकर, आस्था चौरसिया, अभिषेक अवस्थी एवं अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...