back to top

गणेश उत्सव : झूलेलाल वाटिका में 12 हजार वर्ग फुट में बन रहा पंडाल

 

मनौतियों के राजा का उत्सव 19 सितम्बर से

गणेश उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18 वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 19 से 28 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल तेजी से तैयार हो रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार का मुख्य द्वार महलनुमा बन रहा है इसकी ऊंचाई 72 फीट होगी। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के पंडाल में दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक दिखाई देखी। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पंडाल करीब 12000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है। महिलाओं व पुरुषों के अलग.अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 16 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिसपर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्रद्धालुओं का 10 करोड का बीमा कराया गया है मनौतियों के राजा भगवान गणेश का 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया है।
महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति श्री गणेश जी मुर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 18 सितंबर को पंडाल में पहुंचेगी। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुषों सुरक्षाकर्मियों व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल मे 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।
उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के नेतृत्व में होंगे।

कमेटी के सदस्यों ने यह भी बताया कि हर साल करीब 70 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट.फ्रूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रुप दिया जा रहा है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण रहेंगे।
उन्होंने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रात: 10 बजे एवं सायं 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं । इसके अलावा प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षाे की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।

शोभा यात्रा 28 को, मूर्ति का होगा भू विसर्जन

28 सितम्बर को मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। विसर्जन शोभा यात्रा निकलने के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, संजय सिंह गांधी, शरद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अखिलेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि लोग लगे हुए हैं।

उत्सव के मुख्य आकर्षण

20 सितम्बर- गजरा, रात्रि 8:00 बजे
21 सितम्बर- सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे
22 सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे
23 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे
24 सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
27 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8:00 बजे

गणेश उत्सव : अलीगंज के राजा अब नये स्थान पर

तीन दिवसीय गणेश उत्सव 19 से, भजनों के संग होगी फूलों की होली, डांडिया का लेंगे आनन्द

लखनऊ। गणेश पूजा कल्याण समिति की ओर से तीन दिवसीय अलीगंज का राजा का गणेश उत्सव इस बार से नये स्थान चन्द्रशेखर पार्क चांदगंज गार्डेन अलीगंज में 19 सितंबर से 21 सितम्बर तक होगा। संरक्षक राजकुमार सिंघल, महामंत्री डा. संदीप अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस बार अखण्ड भारत मेरी माटी मेरा देश की थीम पर महोत्सव होगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु गजानन के नाम चिठ्ठी दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक लिख सकते है।
महामंत्री डा. संदीप अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, सुंदरकांड व फूलों की होली, डांडिया के आयोजन होंगे। संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, शरद तिवारी, अजय यादव ने बताया कि विगत 11 सालों से लगातार आयोजन करते आ रहे हैं।
मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 19 को प्रात: 9 बजे मूर्तिस्थापना के बाद शाम 5 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। उसके बाद हनुमान जी झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 20 को भजन गायक विष्णु तिवारी फूलों की होली एवं डांडिया का कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को दोपहर 2 बजे विसर्जन शोभा यात्रा शुरू होगी।

 

RELATED ARTICLES

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...