back to top

गुलाबी गेंद के टेस्ट में सत्र दर सत्र बदल सकता है खेल : इशांत

अहमदाबाद। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि तीसरे टेस्ट में एक सत्र में ही खेल का रुख बदल सकता है क्योंकि भारत और इंग्लैंड नए स्टेडियम, नई पिच और अलग तरह की फ्लडलाइट में जब मैदान पर गुलाबी गेंद से खेलेंगे तो उन्हें नहीं पता होगा कि ये कैसे बर्ताव करेगी।

भारत और इंग्लैंड की टीम बुधवार से सरदार पटेल स्टेडियम में दिन-रात्रि टेस्ट खेलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें 1,10,000 दर्शकों को बैठाने की क्षमता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय गेंदबाज सूर्यास्त के समय शॉर्ट गेंद की रणनीति का इस्तेमाल करेंगे, इशांत ने कहा, एक बार जब हम इस मैदान पर खेलने उतरेंगे तो हमें इस बारे में पता चलेगा क्योंकि इसका नवीनीकरण किया गया है और अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।

उन्होंने कहा, हम कुछ नहीं कह सकते कि किस चीज से बल्लेबाज को परेशानी होगी और किससे नहीं, काफी चीजें हैं जिन्हें हमें परखना होगा, हमें नहीं पता कि हम इन चीजों से कैसे निपटेंगे, ओस भी होगी। इशांत ने कहा, यहां विकेट कैसी होगी और वे (इंग्लैंड) कैसे खेलेंगे, बेशक दूधिया रोशनी में गेंद स्विंग करेगी लेकिन आपको ओस से निपटना होगा इसलिए काफी चीजें होंगी और आप सीधे तौर पर नहीं कह सकते कि मैच में किसी पलड़ा भारी होगा, तेज गेंदबाजों का या स्पिनरों का।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एक सत्र में खेल बदल सकता है और प्रत्येक गेंदबाज को सत्र दर सत्र जिम्मेदारी निभानी होगी, क्या पता शुरुआत से ही गेंद टर्न करने लग जाए। इस तेज गेंदबाज ने कहा, क्या पता पहले दो सत्र में ही स्पिनरों को मदद मिले लेकिन दूधिया रोशनी में जब ओस होगी तो गेंद स्विंग नहीं करेगी, यह तेजी से आएगी और बल्ले पर आसानी से आएगी।

उन्होंने कहा, तब स्पिनर मुकाबले में नहीं होंगे, तेज गेंदबाज होंगे इसलिए यह स्थिति पर निर्भर करता है और उस समय गेंद और विकेट कैसा बर्ताव करते हैं। इशांत ने अपनी टीम के बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस तरह के हालात से निपटने में सक्षम हैं। यह गुलाबी गेंद से भारत का तीसरा टेस्ट है। टीम ने अपने पहले दिन-रात्रि टेस्ट में कोलकाता में बांग्लादेश को हराया था लेकिन एडीलेड में आस्ट्रेलिया से हार गया था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...