back to top

गडकरी ने आंध्र प्रदेश में 15,592 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में 15,592 करोड़ रुपए की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इनमें 16 राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं जो 1,411 किलोमीटर से अधिक जबकि लंबी हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री गडकरी ने आंध्र प्रदेश में 15,592 करोड़ रुपये की 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 1,411 किलोमीटर है।

इस मौके पर आयाजित कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि मई 2014 से पहले आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 4,193 किलोमीटर थी जो अब बढ़कर 6,860 किलोमीटर हो गई है। इस दौरान कुल 2,667 किलोमीटर यानी 64 प्रतिशत की इसमें वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि 34,100 करोड़ रुपये के कार्य विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) चरण में हैं जबकि 25,440 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम जारी है। मंत्री ने कहा कि 18,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर 50 से 60 प्रतिशत काम हो गया है। गडकरी ने कहा कि राज्य में भारतमाला परियोजना के तहत 5,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम के तहत बंदरगाह से जुड़े 400 किलोमीटर सड़कों का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतमाला परियोजना जैसे कार्यक्रम के जरिए वैश्विक स्तर की परिवहन ढांचागत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। भारतमाला परियोजना भारत का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम है। गडकरी ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, चेन्नई-बेंगलुरू एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण गलियारों का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 335 किलोमीटर लंबे अनंतपुर-अमरावती एक्सप्रेसवे का निर्माण भी इस कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डा. वी के सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...