back to top

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी वैश्विक पहुँच को और विस्तार दिया है। इसी क्रम में बुधवार को भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह ने किया ।


प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी ‘ मुख्यालय का दौरा किया, जहां अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। इस उच्च-स्तरीय संवाद का मुख्य उद्देश्य रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और शैक्षणिक नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और कनाडा के बीच द्विपक्षीय निवेश एवं व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

इन्वेस्ट यूपी ने बैठक के दौरान प्रदेश के सुदृढ़ निवेश इकोसिस्टम, विशाल उपभोक्ता बाजार और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर यूपी एफडीआई नीति-2023 और जीसीसी नीति-2024 जैसी प्रगतिशील नीतियों की सफलता साझा की गई, जिन्होंने वैश्विक फॉर्च्यून-500 कंपनियों को राज्य की ओर आकर्षित किया है। विशेष रूप से, छह रणनीतिक नोड्स और ब्रह्मोस मिसाइल जैसी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं से लैस उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की प्रगति को रेखांकित किया गया जो प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करता है।

इस अवसर पर उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने भारत-कनाडा व्यापार संबंधों को और विस्तार देने की अपार संभावनाओं पर बल दिया, जो वर्तमान में अपेक्षाकृत कम हैं। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, एलएनजी/एलपीजी, क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर बल दिया, जो भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और विकसित भारत 2027 के लक्ष्य के अनुरूप हैं।

साथ ही, बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि कनाडा के अग्रणी शिक्षण संस्थानों और उत्तर प्रदेश के बीच साझेदारी से कौशल विकास, नवाचार और वैश्विक प्रतिभा आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। उ

च्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश को कनाडा के साथ साझेदारी को और गहरा करने का आमंत्रण देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार, तकनीकी हस्तांतरण और कौशल विकास के क्षेत्र में मजबूत सहयोग से दोनों क्षेत्रों में सतत और भविष्य उन्मुख विकास को गति मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में कर्नल स्टीफन मरे (रक्षा सलाहकार), रोहित शुक्ला (राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारी) और सुमेन मंडल (व्यापार आयुक्त) शामिल रहे। बैठक में निदेशक यूपीनेडा श्री इंदरजीत सिंह, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद, एसीईओ शशांक चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...

प्रदेशभर में 9 दिवसीय भव्य आयोजन, हर जनपद में दिखेगी विकास की झलक

26 मार्च तक मेलों, प्रदर्शनी, संवाद, रोजगार और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने...

योगी सरकार के नौ साल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने बताया सुशासन व विकास का प्रतीक

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का भरोसा, 2047 तक यूपी विकसित प्रदेश बनेगा लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि...

फार्मर आईडी में रामपुर नंबर-1, गाजियाबाद-दूसरे, अंबेडकरनगर तीसरे स्थान पर

लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने एवं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी)...