लखनऊ। अलीगंज कोतवाली में रिटायर आईएएस राजेंद्र सिंह के खिलाफ उनके दोस्त ने धोखाधड़ी और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। गोमतीनगर विकल्पखंड निवासी अवधेश श्रीवास्तव की पहचान महानगर सेक्टर-ए निवासी रिटायर आईएएस राजे सिंह से है। अवधेश के जरिए वर्ष 2004 में राजेंद्र सिंह ने चारबाग में एक जमीन खरीदी थी।
इसके बाद से दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। वर्ष 2019 में राजेंद्र ने अवधेश को बताया कि मोहनलालगंज तहसील के कल्ली पश्चिम में करीब 1 ऐप पर पढ़ें भूमि है। जिस पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है। मैं आइएएस है। इसलिए भूमि दिलवा सकता हूं। दोस्त की बात पर विश्वास कर अवधेश ने हामी भर दी। बैंक अकाउंट में 24 लाख और 18 लाख 50 हजार रुपये जमा किए। लेकिन उन्हें जमीन नहीं लाख 50 हजार रुपये जमा किए। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिली। आरोप है कि पूछताछ करने पर राजेंद्र सिंह कागजी कार्रवाई जल्द पूरी होने का दावा करते रहे।
फिर जमीन और रुपये देने से मुकर गए। दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए अवधेश का मोबाइल फोन और 55 हजार रुपये लूट लिए। इंस्पेक्टर अलीगंज नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित न्यायालय में अर्जी दायर की थी। जहां से मिले आदेश पर राजेंद्र सिंह व उसके तीन साथियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।





