back to top

भारत की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जल्द एक खास पैकेज घोषित करेगा फ्रांस

नई दिल्ली। भारत में फ्रांस के राजदूत ने मंगलवार को कहा कि उनका देश कोविड-19 महामारी से संयुक्त रूप से निपटने की कोशिश के तहत भारत के लिए जल्दी ‘विशिष्ट पैकेज’ की घोषणा करेगा जिनमें वेंटिलेटर शामिल हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अपने संदेश में भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनायं ने कहा कि कोविड-19 संकट की शुरुआत से ही दोनों देशों ने असाधारण एकजुटता का प्रदर्शन किया है।

लेनायं ने कहा, ‘भारत ने फ्रांस के अस्पतालों को बहुत जरूरी उपकरण और दवाएं मुहैया कराई हैं। दोस्ती दो तरफा होती है और फ्रांस इसका प्रतिदान करेगा।’ उन्होंने बताया कि भारत में सबसे अरक्षित आबादी को सामाजिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी एएफडी ने 20 करोड़ यूरो (1,600 करोड़) का विशिष्ट कर्ज मंजूर किया है।

फ्रांसीसी दूतावास के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में लेनायं ने कहा, ‘हम जल्द ही एक विशिष्ट पैकेज घोषित करेंगे, जिनमें सेरोलॉजिकल टेस्ट (किट), वेंटिलेटर और कुछ विशेषज्ञता होगी।’ फ्रांसीसी दूत ने कहा कि फंसे हुए सैनालियों को स्वदेश वापस भेजने के लिए भारत ने जिस तरह से समर्थन दिया है, यह एकजुटता असाधारण है।

उन्होंने इसके लिए भारत के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। लेनायं ने कहा कि एकजुटता जताने का दूसरा अच्छा तरीका यह है कि फ्रांस की कंपनियों को कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी में शामिल किया जाए। उन्होंने फ्रांस की उन कंपनियों का उदाहरण दिया, जो भारतीय कंपनियों के साथ वेंटिलेटर का उत्पादन करने में साझेदारी कर रही है और फ्रांस की एक कंपनी ने 65 आईसीयू बेड का योगदान दिया है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...