back to top

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर मंडल सदस्यों एवं दरबार के रचयिताकर्ता ने आधारशिला की नींव रखी। भूमि पूजन में उपस्थित भक्तजनों ने खाटू नरेश से निर्विध्न उत्सव संपन्न कराने की मंगल कामना की। नींव पूजन के पश्चात ही बाबा श्याम के भव्य दरबार का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि तीन दिवसीय 44वां श्याम निशानोत्सव के शुरूआती दो दिन देश के नामचीन भजन गायक भजनों की सरिता बहाएंगे। तीसरे दिन श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। जमघट म्हारो श्याम का थीम पर आयोजित उत्सव में लखनऊ और आसपास के जिलों के हजारों भक्तगण अपने अराध्य के दर्शन करने आएंगे। इस बार 20 व 21 फरवरी को जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा और रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक, कोलकाता के लव अग्रवाल, संजय शर्मा और अरविंद सहल, कानपुर के कुमार मुकेश भजनों के माध्यम से श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। 22 फरवरी को सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी जो तिलकनगर से शुरू होकर रामनगर, शास्त्रीनगर, रकाबगंज, पांडेगंज, रानीगंज, सरांय फाटक, फतेहगंज, श्रीराम रोड, कैसरबाग, परिवर्तन चौक होते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी। 23 फरवरी को श्याम ध्वजा लेकर बस से भक्तजन खाटू धाम के लिए रवाना हो जाएंगे।
44वां श्याम निशानोत्सव में टेंट कार्य राम कृष्ण टेंट एवं बाबा श्याम के भव्य दरबार का निर्माण कार्य गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर असीम मात्या एवं कानपुर के श्री बाजोरिया जी से खाटू नरेश की छवि लाई जाएगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रवण अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सुरेश कंछल, अनिल अग्रवाल, बनवारी लाल कंछल, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिन कंछल, योगेंद्र, मोहित, अंजुल, विवेक समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...