back to top

Loksabha Election 2019: सुखराम और उनके पोते आश्रय कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम और उनके पौत्र आश्रय शर्मा सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। सुखराम ने इसे अपनी घर वापसी बताते हुए कहा कि कांग्रेस में बुजुर्गों का सम्मान है। सुखराम का पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, हम सबके लिए हर्ष की बात है कि उत्तर भारत के कद्दावर के नेता पंडित सुखराम जी और उनके पौत्र कांग्रेस में फिर से शामिल हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश खासतौर पर मंडी के लिए सुखराम जी

हिमाचल प्रदेश खासतौर पर मंडी के लिए सुखराम जी विकास पुरुष हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि सुखराम और आश्रय शर्मा के कांग्रेस में आने से पार्टी को हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत में बल मिलने वाला है। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा मंडी संसदीय सीट से चुनाव लडऩा चाहते है। भगवा पार्टी द्वारा मंडी सीट से मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा को फिर से टिकट दिए जाने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। आश्रय के पिता अनिल शर्मा राज्य में 2012 से 2017 तक वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का हिस्सा रहे थे लेकिन पिछले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

आश्रय को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए

यह पूछे जाने पर कि क्या आश्रय को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की जाएगी तो हिमाचल प्रदेश के लिए एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में बताया कि उनके नाम पर विचार किया जाएगा और अंतिम निर्णय 29 मार्च को किया जाएगा। मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला भी है। सुखराम का मंडी संसदीय क्षेत्र में काफी प्रभाव है जहां से वह तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे। सुरजेवाला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ वे ताकतें सत्तासीन हैं जिन्होंने अपनी पार्टी में पिता समान नेता लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार कर दिया और राजनीति से जबरन सेवानिवृत्त कर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो पंडित सुखराम जैसे बुजुर्गों का अशीर्वाद लेकर देश को नई दिशा देना चाहती है।

सुखराम ने दिल्ली में कहा

इस मौके पर सुखराम ने दिल्ली में कहा, मैं राहुल जी से मिला तो उनकी एक बात से प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि आपसे सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी है। इसके बाद मेरी घरवापसी हुई। मैं अपने घर वापस आया हूं। उन्होंने कहा, मैं जीवन के ऐसे मोड़ पर हूं कि किसी से द्वेश नहीं रखना चाहता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुछ दूरियां हो गई थीं जिसका लोगों ने फायदा उठाया। लेकिन आज मैं फिर वापस आया हूं। अपने पौत्र को कांग्रेस के सुपुर्द कर रहा हूं। लालकृष्ण आडवाणी को भाजपा से टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर सुखराम ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि कांग्रेस में बुजुर्गों का सम्मान है और युवाओं से भी काम लिया जाता है। उन्हें दुख है कि एक नेता जो भाजपा को इतना आगे ले गए उनको टिकट से वंचित किया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...