back to top

कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हो ज़्यादा से ज़्यादा कांटेक्ट ट्रेसिंग : योगी

  • संक्रमण की दर में कमी आना अच्छा संकेत

  • कोविड-19 के प्रति पूरी सजगता व सतर्कता जाये बरती

  • नवरात्री के दौरान महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से चलाया जाये अभियान

  • सार्वजनिक जगहों पर हर साल में हो प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

  • ग्राम्य विकास व नगर विकास चलाएं स्वच्छता का विशेष अभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ज़्यादा से ज़्यादा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता के अनुरूप किया जाये। उन्होंने जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ में विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रशासन से लगातार संपर्क रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी आयी है, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कोविड-19 के संबंध में लापरवाही न बरते जाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संक्रमण के प्रति पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाये। उन्होंने कोविड-19 के प्रति सतत जागरूकता के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र सहित विभिन्न संचार माध्यमों का इस्तेमाल किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 और यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाये।

योगी ने सार्वजनिक जगहों पर कोविड-19 प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास और नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन का एक विशेष अभियान चलाया जाये। अभियान के दौरान एंटीलार्वा और चूने इत्यादि का छिड़काव सुनिश्चित किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की दृष्टि से एक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों को पूरी क्षमता और सक्रियता के साथ संचालित किया जाये। उन्होंने आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए एसएमएस के माध्यम से एलर्ट किये जाने निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...