back to top

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा कम हुआ, अगले पांच दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

नयी दिल्ली। उत्तर भारत में बुधवार को गंगा के मैदानी इलाकों में तड़के कोहरा कुछ कम रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम हुआ है लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन अधिकतम पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। पटियाला, अंबाला और बरेली में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता स्तर 25 मीटर रहा जबकि हिसार, चुरु तथा बहराइच में यह 50 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान लखनऊ और पूर्णिया में दृश्यता स्तर 200 मीटर रहा।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता का स्तर केवल 200 मीटर दर्ज किया गया। देश के उत्तर और पूर्वाेत्तर क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा था कि सभी हितधारक कोहरे से संबंधित बाधाओं को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर बहुत कम हो जाने के बीच लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिन तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में पांच दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी ऐतिहासिक उड़ान, दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति

अंबाला। देश की सर्वोच्च सेनापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बुधवार) सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में सफलतापूर्वक उड़ान...

दिल्ली विवि की छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने...

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

पेराई सत्र 2025-26 में अगेती गन्ना ₹400, सामान्य ₹390 प्रति कुन्तल निर्धारित गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को होगा ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान गन्ना किसान...

चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव, ओडिशा में बारिश और भूस्खलन से भारी संपत्ति का नुकसान

भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते...

गत चैंपियन टिन्नी गिलिस को हराकर अनाहत सेमीफाइनल में

टोरंटो (कनाडा)। भारत की 17 वर्षीय उभरती खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता...

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के नियुक्त अटॉर्नी को पद से अयोग्य ठहराया

लॉस एंजिलिस। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली को उनके पद से अयोग्य घोषित कर...