back to top

लुलु मॉल में शुरू हुआ फ्लॉवर फेस्टिवल

लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना होगा
लखनऊ। लखनऊ के सबसे बड़े शॉपिंग गंतव्य लुलु मॉल में चार दिवसीय फ्लॉवर फेस्टिवल का आगाज हो गया है। जिसका उद्घाटन श्री बीएल मीना एडिशनल चीफ सेकेट्री हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग विभाग एवं डा. विजय बहादुर द्विवेदी निर्देशक हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग विभाग ने किया। यह फ्लॉवर फेस्टिवल 13 से 16 फरवरी तक चलेगा। इस फ्लॉवर फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें लखनऊ की लोकल नर्सरी से चार सौ से अधिक प्रकार के फूल एवं पौधे मॉल लाए गए हैं। इस फ्लॉवर फेस्टिवल में मौजूद सभी नर्सरीज अपने पौधौं एवं फूलों को दर्शकों को दिखा एवं बेच सकती हैं।
इस फ्लॉवर फेस्टिवल का एक मात्र उद्देश्य लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना होगा। इस फ्लावर फेस्ट में दर्शक भिन्न-भिन्न तरह के पौधों एवं खुशबूदार फूलों से रूबरू हो पायेंगे। फ्लॉवर फेस्ट में देशी विदेशी सभी प्रकार के पौधे मौजूद हैं जैसे पोटुर्लाका, विंका (सदाबहार), सेलोसिया, जीनिया, कोचिया इत्यादि। लुलु ग्रुप उत्तर प्रदेश के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस लुलु फ्लावर फेस्ट का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि दर्शकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है जबकि मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा यह फ्लॉवर फेस्टिवल हमारे लिए काफी खास है। इस फ्लावर फेस्टिवल के जरिये हम लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना चाहते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह फ्लॉवर फेस्टिवल 4 दिन चलेगा जिसमे दर्शक मॉल में आके अपने पसंदीदा पौधे एवं फूल खरीद सकते हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...