back to top

सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 82,600 से ऊपर, निफ्टी हरे निशान पर

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल संकेतों के बीच गुरुवार को सपाट शुरुआत की। बीएसई का बेंचमार्के इंडेक्स सेंसेक्स सुबह मार्केट खुलने के समय यानी 9 बजकर 15 मिनट पर 50.93 अंक की बढ़त के साथ 82,685.41 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 21.65 अंक की मामूली तेजी के साथ 25,233.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी भी 57,100 पर धीमी शुरुआत के साथ खुला। स्मॉल और मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 0.21% बढ़कर 59,745 पर खुला।

एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 85.80 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक, विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और एफआईआई की निकासी ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.93 पर कमजोर खुला, लेकिन बाद में सकारात्मक दायरे में आते हुए 85.80 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे अधिक है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 85.92 पर बंद हुआ था।

कारोबारी सत्र के दौरान टेक महिंद्रा, एंजेल वन, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी, मारुति सुजुकी इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज प्रॉपर्टीज, हिंदुस्तान जिंक, ज़ाइडस लाइफसाइंसेज, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस पर विशेष फोकस रहेगा।

एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली, क्योंकि निवेशक जापान के निर्यात में लगातार दूसरे महीने आई गिरावट और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने की खबरों का खंडन करने को लेकर सतर्क नजर आए। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.6 प्रतिशत लुढ़क गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.26 प्रतिशत नीचे आया, जबकि कोसडैक इंडेक्स लगभग स्थिर बना रहा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स बाकी एशियाई बाजारों के ट्रेंड से उलट रहा और 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...