back to top

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से 28 लोगों की मौत

लखनऊ। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में आये तूफानी आंधी, बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के साथ कड़कते बादलों के बीच गिरी आकाशीय बिजली से 28 लोगों की मौत की सूचना मिली है। यह संख्या शुक्रवार शाम 7 बजे तक की है। मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता वितरित करने के निर्देश दिए है।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सोनभद्र की तहसील दुद्धी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 व्यक्तियों, सिद्धार्थनगर की तहसील बांसी, चंदौली की तहसील सदर व गोरखपुर की तहसील बांसगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 1-1 जनहानि हुई। वाराणसी, अयोध्या, कानपुर देहात, मिर्जापुर व बलरामपुर में 1-1, जौनपुर में 3, सीतापुर में 6 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, नाव डूबने, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि के किसानों एवं अन्य नागरिकों को हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया है कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्हें हर सम्भव सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं में मृत व्यक्तियों के पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मकान क्षति, पशुधन की क्षति के मामलों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिलाधिकारी स्वयं पर्यवेक्षण करें कि 48 घंटे में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने जिलों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए अधिकतम 48 घंटे के अंदर शासन को आख्या उपलब्ध कराए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए है कि जिलों के प्रभारी मंत्री उन सभी क्षेत्रों, जहां-जहां हानि हुई है, का दौरा करें एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसानों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ है। जिन लोगों के फसल चौपट हुआ है उन्हें भी शीघ्र-अतिशीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति अथवा परिवार की क्षति होने के बाद यदि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकलन करने में देरी कर रहे हों तो वह अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में पिछले दो दिनों से जारी बरसात किसानों पर कहर बन कर टूटी है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसो, मसूर व अरहर की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। शुक्रवार सुबह से ही बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, सीतापुर व बलरामपुर सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...