back to top

फिच ने भारत के 2021-22 में वृद्धि के अनुमानों को 9.5% से घटाकर 8% किया

नई दिल्ली। फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के वृद्धि के अनुमान को घटा कर आठ प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने पिछले माह इसके 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। हालांकि, इसने चालू वित्त वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत संकुचन के अपने पिछले अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की 2019-20 में अनुमानित वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही। फिच ने अपने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के जून के अपडेट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2022-23 में 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। फिच ने कहा, भारत में सरकार ने वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए दुनिया का एक कड़ा लॉकडाउन लागू किया।

इसमें अब क्रमिक रूप से ढील देने के उपाए किए जा रहे हैं। नीतिगत ढील सीमित रखे जाने तथा राजकोषीय मोर्चे पर पहले से चली आ रही कमजारी को देखते हुए हमने अपने 2021 के पूर्वानुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर आठ प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले एसएंडपी ने अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में पांच प्रतिशत संकुचन का अनुमान जताया था और अगले वित्त वर्ष में 8.5 प्रतिशत तक वृद्घि की बात कही थी। मूडीज को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से वित्त वर्ष 2020 में भारत की वास्तविक जीडीपी में चार प्रतिशत की कमी आएगी। उनसे 2021 में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत और उसके अगले साल करीब छह प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

RELATED ARTICLES

डिक्शनरी डॉट कॉम ने 6-7 को वर्ड आफ द ईयर घोषित किया

वाशिंगटन। आनलाइन शब्दकोश डिक्टशनरी डॉट कॉम का इस साल का वर्ड आफ द ईयर (वर्ष का शब्द) असल में कोई शब्द ही नहीं है।...

सेंसेक्स,निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर...

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

आइए मजबूत, सामंजस्यपूर्ण और उत्कृष्ट भारत के निर्माण का संकल्प लें : मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सभी से एक मजबूत,...

डिक्शनरी डॉट कॉम ने 6-7 को वर्ड आफ द ईयर घोषित किया

वाशिंगटन। आनलाइन शब्दकोश डिक्टशनरी डॉट कॉम का इस साल का वर्ड आफ द ईयर (वर्ष का शब्द) असल में कोई शब्द ही नहीं है।...

सेंसेक्स,निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...