back to top

नैमिष नगर में अवैध खनन करने वालों पर दर्ज होगी FIR

आईआईएम-रैथा रोड का होगी चौड़ीकरण, दाऊद नगर में जल्द खुलेगा कल्याण मण्डप


लखनऊ, विशेष संवाददाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को नैमिष नगर योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से बैनामा करायी गयी भूमि पर अवैध खनन मिलने पर उपाध्यक्ष ने अफसरों को फटकार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं।

एलडीए सीतापुर रोड पर लगभग 4035 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर योजना लाने जा रहा है। जिसके लिए बीकेटी तहसील के ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर की भूमि चिन्हित की गयी है। इस आवासीय योजना में कुल 33 सेक्टर होंगे। प्रथम चरण में फेज-1 के 14 सेक्टरों को लांच करने की तैयारी है, जिसके लिए आच्छादित गांवों में भूमि जुटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एलडीए यहां किसानों से जमीन की सीधी खरीद कर रहा है।

जिसके अंतर्गत लगभग 100 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री प्राधिकरण के पक्ष में हो चुकी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को पुरवा गांव में बने साइट आॅफिस में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर अवैध खनन पाया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि ईंट भट्ठे के लोग पहले से यहां मिट्टी निकाल रहे हैं। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि अब जबकि प्राधिकरण उक्त भूमि खरीद चुका है, ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के खनन नहीं किया जा सकता। उनके निर्देश पर अवर अभियंता संजय जैन ने अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए सैरपुर थाने में तहरीर दी है।


समीक्षा में पाया गया कि सेक्टर-1 एवं सेक्टर-12 में लगभग पूरी जमीन खरीदी जा चुकी है। इसके अलावा कुछ अन्य गांवों में भी काफी भूमि प्राधिकरण को मिल गयी है। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि जिन गांवों में 60 प्रतिशत से अधिक भूमि की रजिस्ट्री प्राधिकरण के पक्ष में हो गयी है, वहां टेंडर कराकर सड़क, नाली, सीवर आदि विकास कार्य शुरू कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम-रैथा रोड का चौड़ीकरण कराने के भी निर्देश दिये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी भूमि देने के लिए सहमति पत्र दिये हैं।

ऐसे में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में नैमिष नगर योजना के लिए एक अलग काउंटर स्थापित कराया जाए। जिससे कि अपनी भूमि विक्रय करने वाले किसानों की बल्क में रजिस्ट्री करायी जा सके। दाऊद नगर में लगभग 7000 वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित किये जा रहे कल्याण मंडप का भी निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि फिनिशिंग के अवशेष कार्यों को 15 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए। जिससे कि कल्याण मंडप को क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा के लिए शीघ्र खोला जा सके। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, प्रभारी अधिकारी-अर्जन संगीता राघव व जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व अभियंता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...