back to top

पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर संपादित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जहानाबाद थाने के प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने उप निरीक्षक ज्ञानचंद की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विषेन गांव के अरबाज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार अरबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर साझा की थी। इसके बाद सक्रिय पुलिस प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस की तहरीर के अनुसार, आरोपी अरबाज ने प्रधानमंत्री
मोदी की तस्वीर को संपादित कर उन्हें मुस्लिम पहनावे और सफेद नमाजी टोपी में दिखाया था। पुलिस का मानना है कि इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने का उद्देश्य विभिन्न समुदायों और जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत और वैमनस्य फैलाना था। पुलिस इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्वाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

यूपी में ₹8,000 करोड़ का डेटा सेंटर लगाएगी GSC Greens, सोलर और EV इंफ्रा में भी निवेश की तैयारी

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही कई सफलताएं दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री के साथ...

सिंगापुर दौरे के पहले दिन CM योगी को बड़ी सफलता, हाउसिंग और डेटा सेंटर में निवेश तय

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर दौरे के पहले दिन आईटीई कॉलेज सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को...

न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंका को करना होगा  काफी सुधार

कोलंबो। श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले सुपर आठ...

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक हुए सम्मानित

मंत्री धर्मपाल सिंह ने 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार व 49 दुग्ध उत्पादकों को मिला नंदबाबा पुरस्कार से किया सम्मानित लखनऊ। प्रदेश के...

यूपी में ₹8,000 करोड़ का डेटा सेंटर लगाएगी GSC Greens, सोलर और EV इंफ्रा में भी निवेश की तैयारी

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही कई सफलताएं दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री के साथ...

सिंगापुर दौरे के पहले दिन CM योगी को बड़ी सफलता, हाउसिंग और डेटा सेंटर में निवेश तय

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर दौरे के पहले दिन आईटीई कॉलेज सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को...

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति,डेटा गोपनीयता, स्थानीयकरण और राजस्व सृजन के अवसरों पर फोकस लखनऊ। मुख्यमंत्री...