back to top

हाथरस में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हाथरस । हाथरस जिले के एक गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्वाई की गई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है, जब दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पीआरवी गांव नूरपुर पहुंची थी। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पुलिस की कार्वाई से नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया तभी महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस की।

देखते ही देखते लोग आक्रामक हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा, लेकिन बाद में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामानंद कुशवाह ने बताया कि पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और पीआरवी वाहन के शीशे तोड़ने के मामले में सात ग्रामीणों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी और आरक्षी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्वाई की गई है।

RELATED ARTICLES

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...