back to top

बारातियों की बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 महिलाओं समेत पांच की मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों की एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में हुआ जिसमें कार सवार सीमा (40), प्रतिभा (32), रामलली (45), प्रतिभा (42) और शुभम की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक शिवराजपुर से बारातियों को लेकर जा रही एक कार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में तड़के करीब तीन बजे बघौली से आ रही एक बस से टकरा गई। बस में भी बाराती सवार थे। उसने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चि करें। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े : बरेली में पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

लखनऊ के कुलदीप भार्गव तुषार की फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 से

27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंगलखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग आगामी...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...