back to top

मोहनलालगंज में फैला बुखार 100 से ज्यादा पीड़ित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बुखार के कहर से मोहलालगंज निवासी जूझ रहे हैं। यहां बीते एक सप्ताह से बुखार फैला हुआ है। करीब 100 से लोग पीड़ित हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों व बच्चों की है। स्थानीय अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। रविवार को सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर लोगों को दवाइयां बांटी। वहीं एसडीएम ने भी क्षेत्रीय लोगों को हाल जाना।

बताया जा रहा है कि मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में करीब एक हफ्ते से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। एक के बाद एक लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवाएं न होने से उन्हें निजी अस्तपालों व क्लीनिकों पर इलाज कराना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संज्ञान नहीं किया। रविवार को मामले की शिकायत के बाद एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सिसेण्डी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और दवाएं नहीं हैं। बीमार लोग झोलाछाप व निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। एसडीएम के पहुंचने पर हरकतत में आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां पहुंची।

मोहनलालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने टीम के साथ बुखार से पीड़ित बच्चों और बड़ों का कार्ड से डेंगू और मलेरिया की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। डेंगू के लक्षण के आधार पर दो लोगों के खून का नमूना लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा। एसडीएम ने बताया कि सिसेण्डी के मिनी सचिवालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। लोगों की जांच और डॉक्टर की सलाह पर दवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा सिसेंडी पीएचसी में डॉक्टर और दवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज की टीम एवं जिला मलेरिया अधिकारी लखनऊ की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। बुखार के रोगियों का हाल-चाल जाना गया और टीम ने बुखार से तप रहे लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच कर 150 लोगों को दवाइयां दीं। क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही यहां कैम्प लगा दिया गया।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...