back to top

अगले 24 घंटे भी लगातार लू चलने की आशंका : आईएमडी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है। उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है और साथ ही कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

आईएमडी ने कहा, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है। उसने कहा कि विदर्भ, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है।

उसने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है।

साथ ही आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी ऐतिहासिक उड़ान, दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति

अंबाला। देश की सर्वोच्च सेनापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बुधवार) सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में सफलतापूर्वक उड़ान...

दिल्ली विवि की छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने...

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

पेराई सत्र 2025-26 में अगेती गन्ना ₹400, सामान्य ₹390 प्रति कुन्तल निर्धारित गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को होगा ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान गन्ना किसान...

चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव, ओडिशा में बारिश और भूस्खलन से भारी संपत्ति का नुकसान

भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते...

गत चैंपियन टिन्नी गिलिस को हराकर अनाहत सेमीफाइनल में

टोरंटो (कनाडा)। भारत की 17 वर्षीय उभरती खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता...

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के नियुक्त अटॉर्नी को पद से अयोग्य ठहराया

लॉस एंजिलिस। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली को उनके पद से अयोग्य घोषित कर...