back to top

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

सीतापुर। सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के कारण पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर गांव में अख्तर (60) और उनके बेटे मैसर (38) को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी, जब वे अपने खेतों से लौट रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र पर 2011 में हमलावरों के परिवार के एक सदस्य की हत्या का आरोप था, तभी से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी थी। इसी पुरानी रंजिश में बदले की भावना में यह वारदात की गई। पुलिस के अनुसार स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस
बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों के परिजनों द्वारा जिन लोगों के नाम बताए जाएंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...