back to top

किसानों का ट्रैक्टर मार्च और सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का मुख्य काम उसके समक्ष आये किसी कानूनी प्रश्न की सांविधानिक वैधता का मूल्यांकन करना है, उसका काम एग्जीक्यूटिव का नहीं है। लेकिन पिछले कुछ समय के दौरान देखा गया है कि अनेक मामलों में उससे देश के प्रशासनिक कार्यों में दखल की अपेक्षा की गई या ऐसा करने में उसकी खुद की भी दिलचस्पी प्रतीत हुई। जाहिर है कि इस बात की आलोचना भी हुई, कहीं दबे स्वर में तो कहीं मुखर होकर।

यह आरोप भी लगे कि जो काम सरकार को या संसद को करना चाहिए वह सुप्रीम कोर्ट के जरिये कराया जा रहा है या कराने का प्रयास किया जा रहा है। संभवत: इन्हीं चर्चाओं व आलोचनाओं के चलते अब सुप्रीम कोर्ट ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में दखल देने से इंकार कर दिया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े, न्यायाधीश एल नागेश्वर राव और न्यायाधीश विनीत सरण की खंडपीठ ने केंद्र को यह स्पष्ट करते हुए कि कानून व्यवस्था बनाये रखने की विशिष्ट जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है और ट्रैक्टर रैली से उत्पन्न होने वाली आशंकित स्थिति से निपटने का काम सांविधानिक अदालत का नहीं है, कहा, दिल्ली में प्रवेश का प्रश्न कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दा है जिसे पुलिस को देखना चाहिए।

तीन नये कृषि कानूनों (जिनको लागू करने पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक है) को रद्द कराने और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कानूनी बनाने के लिए देश के किसान पिछले 56 दिनों से कड़ाके की ठंड, बारिश व इलेक्ट्रनिक मीडिया के अनर्गल आरोपों का सामना करते हुए दिल्ली के सिंघु बर्डर व अन्य सीमाओं पर धरना दिए बैठे हैं।

इस समस्या का समाधान निकालने हेतु किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब तक दस चक्र की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अर्थात सरकार और किसान संयुक्त किसान मोर्चा अपनी अपनी जिदों पर अड़ी हुई हैं- किसानों को तीनों कृषि कानून रद्द व एमएसपी की कानूनी गारंटी चाहिए जबकि सरकार किसी कीमत पर भी नये कृषि कानूनों को निरस्त करने के पक्ष में नहीं है और एमएसपी पर वह यथास्थिति बनाये रखना चाहती है, जिसका अर्थ है कि वह एमएसपी की घोषणा तो यथावत करती रहेगी लेकिन फसल की प्राइवेट खरीद में किसानों को एमएसपी मिलने की गारंटी या कानूनी सुरक्षा प्रदान नहीं करेगी।

इस पृष्ठभूमि में अपनी अपनी जिद मनवाने के लिए जहां सरकार अपने तरीके अपना रही वहीं किसान अपनी दबाव योजनाएं बना रहे हैं। दोनों तरफ से जो इस सिलसिले में अभी तक प्रयास हुए हैं, वह किसी से छुपे हुए नहीं हैं, उन पर काफी चर्चाएं भी हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें दोहराने से कोई लाभ नहीं है।

फिलहाल का मुद्दा यह है कि 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं और सरकार चाहती है कि वह ऐसा न करें, इसलिए उसने न्यायिक आदेश लेने का प्रयास किया, खासकर इस वजह या चिंता से भी कि अगर किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा तो उसके राजनीतिक प्रभावों को कम से कम किया जा सके। ऐसे में यह प्रश्न प्रासंगिक हो जाता है कि आगामी 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली दिल्ली में निकलेगी या नहीं निकलेगी? इस सवाल का जवाब देने से पहले एक बात बताना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

विनायक चतुर्थी कल, भक्त करेंगे श्रीगणेश की पूजा

और मनुष्य को ज्ञान, बुद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में प्रत्येक मास की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश की आराधना...

मासिक शिवरात्रि 19 को, होगी भगवान शिव की पूजा

सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैंलखनऊ। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...