back to top

दिल्ली से लगी सीमाओं पर अब भी डटे हैं किसान, कई मार्ग हैं बंद

नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों और एमएसपी की कानूनी गारंटी पर सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद हजारों किसान बृहस्पतिवार को भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर डटे रहे। सरकार और किसान संगठनों के बीच बुधवार को हुई छठे दौर की वार्ता में बिजली संशोधन विधेयक 2020 और एनसीआर एवं इससे सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के संबंध में जारी अध्यादेश संबंधी आशंकाओं को दूर करने को लेकर सहमति बन गई।

प्रदर्शन कर रहे किसानों के 41 सदस्ई प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि चार विषयों में से दो मुद्दों पर पारस्परिक सहमति के बाद 50 प्रतिशत समाधान हो गया है और शेष दो मुद्दों पर चार जनवरी को चर्चा होगी। हाड़ कंपाने वाली ठंड में पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर पिछले एक महीने से केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली से लगी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी है जहां सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर सैकड़ों सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। प्रदर्शन से कई जगह जाम भी लगा और पुलिस को कुछ मार्गाे पर यातायात परिवर्तित करना पड़ा। दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर लोगों को बंद मार्गों की जानकारी दी और उन्हें दूसरे मार्गों से होकर गुजरने को कहा गया।

उसने ट्वीट किया, टिकरी, ढांसा बॉर्डर पर यातायात पूरी तरी बंद है। झटीकरा बॉर्डर केवल हल्के वाहनों, एक या दो-पहिया वाहनों और राहगीरों के लिए खुला है। उसने ट्वीट किया, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर नोएडा तथा गाजीपुर से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए बंद है। कृपया आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपुरा और लोनी बॉर्डर से होकर दिल्ली आएं।

उन्होंने कहा, सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, पाला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बार्डर से होकर जाएं। मुकरबा और जीटेके रोड पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच-44 पर जाने से भी बचें। उसने कहा कि हरियाणा जाने के लिए झाड़ोदा (वन सिंगल कैरिजवे), दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासना बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

इस साल सितम्बर में अमल में आए तीनों कानूनों को केन्द्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश किया है। उसका कहना है कि इन कानूनों के आने से बिचौलिए की भूमिका खत्म हो जाएगी और किसान अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकेंगे।

RELATED ARTICLES

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

PM मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह जी-7 शिखर...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...