back to top

किसानों का आंदोलन स्थल बना कुछ लोगों के जीवन-यापन का सहारा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के पहले राकेश अरोड़ा इंडिया गेट पर सामान बेचते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद सब बंद हो गया और गुजारा मुश्किल हो गया। अब सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण उन्हें रोजी रोटी चलाने का सहारा मिला है और वह बैज तथा स्टिकर बेचते हैं।

पिछले छह हफ्ते से ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस दौरान आसपास के कुछ विक्रेता भी यहां सामान बेचने पहुंच गए हैं। आई लव खेती, आई लव किसान और किसान एकता जिंदाबाद के बैज और स्टिकर बेचने वाले कई विक्रेता प्रदर्शन स्थल पर आ रहे हैं। लगभग सारे प्रदर्शनकारी बैज लगाते हैं जबकि ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों में स्टिकर लगाए जाते हैं।

राकेश अरोड़ा और उनके भतीजे अंबाला से 25,00 रुपये का सामान लेकर यहां पहुंचे और अब तक 700 रुपये के बैज, पोस्टर बेच चुके हैं। अरोड़ा ने कहा, मैं इंडिया गेट पर सामान बेचता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद धंधा चल नहीं पाया। इसलिए हमने प्रदर्शन स्थल के पास दुकान चलाने का फैसला किया। दिल्ली के ओखला के इलेक्ट्रीशियन अमन भी काम नहीं रहने के कारण यहां पर बैज और स्टिकर बेचने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, आमदनी तो बहुत नहीं होती है लेकिन काम चल जाता है। हर दिन 15-20 लोग बैज-स्टिकर खरीदते हैं। उत्तरप्रदेश के लोनी के रहने वाले मोईन (17) और नदीफ (11) भी इसी तरह का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले सिंघू पर दुकान शुरू करने वाले मोईन ने कहा, हम हर दिन 500 बैज-स्टिकर लाते हैं। इनमें से 300 तक की बिक्री हो जाती है।

पिछले पांच साल से सिंघू बॉर्डर पर बिजली के उपकरणों की दुकान चलाने वाले चंदन कुमार भी अपने दुकान में किसान नहीं तो अन्न नहीं के नारे वाले स्टिकर और बैज की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बिजली का काम चल नहीं रहा। मुझे लगा कि किसान आंदोलन के दौरान स्टिकर लेना चाहेंगे। इसलिए मैंने कश्मीरी गेट मार्केट इसे मंगवाना शुरू किया। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...