back to top

प्रियंका, कैटरीना, आलिया के साथ फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर

मुंबई। अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म बनाने की मंगलवार को घोषणा की। फरहान ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसका नाम जी ले जरा होगा। इस फिल्म का निर्माण फरहान तथा रितेश सिधवानी की निर्माण कम्पनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर तथा रीमा कागती की टाइगर बेबी के बैनर तले किया जाएगा।
फरहान अख्तर (47) ने फिल्म दिल चाहता है के साथ निर्देशन जगत में कदम रखा था और इस फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर ही उन्होंने इस नई फिल्म की घोषणा की।

फरहान ने कहा, नई फिल्म की घोषणा करने के लिए दिल चाहता है के 20 साल पूरे होने से अच्छा अवसर कोई और नहीं हो सकता था। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 2022 में फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगे। फरहान ने आखिरी बार 2011 में आई फिल्म डॉन-2 का निर्देशन किया था। फिल्म जी ले जरा की कहानी जोया, फरहान और रीमा मिलकर लिखेंगे। फिल्म के 2023 में रिलीज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...