back to top

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ।मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। मुनव्वर राणा पिछले काफी वक्त से बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे ने की है।शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले वह दो दिन तक लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुनव्वर राणा काफी वक्त से किडनी फेलियर बीमारी से जूझ रहे थे और हफ्ते में तीन बार उनका डायलिसिस भी किया जाता था। उन्हें क्रोनिक किडनी बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी लंबे वक्त से शामिल नहीं हो पा रहे थे।

हाल ही में उनको चेस्ट पैन की शिकायत हुई थी, उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया था। उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई गई थी, जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। मुन्नवर राणा अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. मुनव्वर राणा की गिनती देश के जाने-माने शायरों में से होती है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें माटी रतन सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...