back to top

मजदूरो की मौत पर परिजनो को मिले 50 लाख मुआवजा

-आमआदमी पार्टी ने रखा उपवास

लखनऊ। योगी सरकार द्वारा मजदूरों के खिलाफ लाये गए अध्यादेश की वापसी एवम लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से अपने राज्य यूपी लौट रहे मजदूरों की हादसे में हुई मौत पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने अपने आवास पर एक दिवसीय उपवास रखा।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मजदूरों के खिलाफ लाये गए अध्यादेश को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भूख और गरीबी से मर रहे मजदूरों के खिलाफ योगी बाबा ने एक और तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। मालिक को तीन साल के लिए मजदूरों के शोषण की खुली छुट दे दी है। भाजपाइयों पूंजीपतियों को 68 हजार करोड़ मांफ लेकिन मजदूरों का गला दबाकर मारने की तैयारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मजदूरों की सेवा सुरक्षा शर्तों के खिलाफ अध्यादेश लाकर न्यूनतम वेतन अधिनियम, ट्रेड यूनियन अधिनियम, औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम,कारखाना अधिनियम, ठेका श्रमिक अधिनियम, अन्तर्राज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम, बोनस अधिनियम, असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम जैसे प्रमुख अधिनियमों को खत्म कर मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी मजदूर विरोधी ऐसे तुगलकी अध्यादेश का विरोध करती है।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीय सिंह ने बताया कि इस अध्यादेश से उत्तर प्रदेश में श्रमिकों की स्थिति गुलामों जैसी हो जाएगी। इस तरह प्रदेश में श्रमिकों को पूरी तरह मालिकों के रहमो करम पर छोड़ दिया गया है। पूंजीपति चाहें तो मजदूरों का मनचाहा शोषण कर सकेंगे। सरकार और कानून के पास कोई शिकायत नहीं कर सकेगा। कोई शिकायत मजदूर की नहीं सुनी जाएगी।

उन्होंने अध्यादेश की वापसी एवं लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से अपने राज्य यूपी लौट रहे मजदूरों की हादसे में हुई मौत पर उनके परिजनों को को 50 लाख रुपया मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार से मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रम कानून संशोधन के खिलाफ सोमवार को प्रदेश के सभी कार्यकतार्ओं ने एक दिवसीय उपवास रखा, लॉक डाउन खत्म होने पर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी सडक पर संघर्ष करेगी।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...