back to top

स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को किया सम्मानित

आॅल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी की ओर से हुआ आयोजन
लखनऊ। मंगलवार को प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पहले कैबिनेट मंत्री रफी अहमद किदवई की जयंती मनाई गई। लखनऊ स्थित आॅल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी में जन्मसमारोह का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार फाउंडेशन ने किया । कार्यक्रम में सबसे पहले रफी अहमद किदवई पर लिखी प्रसिद्ध शायर जगन्नाथ आजाद की नज्म पढ़ी गई। कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख परिवारों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।
शहीद भगत सिंह के भतीजे सरदार चरनजीत सिंह,शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खान(द्वितीय),अलीम किदवई तथा फवाद किदवई आदि को उनके पूर्वजों के महान योगदान के लिए सम्मानित किया गया । उसके बाद कार्यक्रम की आधिकारिक शुरआत करते हुए प्रसिद्ध लेखक हफीज किदवई ने शेख जहीरुद्दीन किदवई,स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल हलीम किदवई तथा रफी अहमद किदवई के बक्सर युद्ध से स्वतंत्रता संग्राम तक के संघर्ष पर बात की और कार्यक्रम की महत्ता और उसे लखनऊ में करने की मंशा पर विस्तृत बातचीत की। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार फाउंडेशन के महामंत्री मोईन अहमद किदवई ने रफी अहमद किदवई के जीवन और उनके बाद के प्रभाव पर बात रखी। स्वतंत्रता के बाद विकास और आए हुए बदलाव पर बात रखी साथ ही बाराबंकी के भारतीय इतिहास में क्या योगदान रहा, इसपर भी रौशनी डाली। रफी साहब के सहयोगी और चचेरे भाई अब्दुल हलीम किदवई की 127वीं जयंती और उनके कामो पर भी विस्तार से चर्चा की। रफी अहमद किदवई और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें लखनऊ के प्रसिद्ध विचारकों इक़्तेदार फारूकी, प्रो रमेश दीक्षित, पीएल पुनिया, फरीद महफूज किदवई, मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली, फैज किदवई आईएएस, जफर नकवी, साबिरा हबीब, सुरेंद्र राजपूत, राजेश पांडे आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आफताब किदवई ने की और संचालन सुल्तान शाकिर हाशमी ने की। सभी सम्मानित विचारक वक्ताओं ने रफी अहमद किदवई के व्यक्तित्व, नेहरू जी से आत्मिक सम्बंध, जनप्रिय फैसलों, मेहनत, कर्मठता और ईमानदारी के किस्से सुनाए। बताया कि कैसे बंगाल अकाल में रफी अहमद किदवई के रणनीतिक कौशल से आपदा रुकी । वहीं बतौर संचार मंत्री उनके सेवाओं,अंतदेर्शीय पोस्टल की व्यवस्था तथा दूरदर्शी फैसलों पर भी वक्ताओं ने विचार रखा ।
सरदार चिरंजीत सिंह तथा अशफाक उल्ला खां ने क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता आंदोलन में सबके सहयोग,संघर्ष और त्याग पर बात रखी ।
रफी अहमद किदवई जयंती समारोह में एक फोटो गैलरी की भी प्रदर्शनी लगाई गई । जिसका विषय था “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मसौली की भूमिका” और इसी के अंतर्गत एक पत्रिका भी वितरित की गई ।
रफी अहमद किदवई की पॉलिटेक्निक स्थित मूर्ति पर प्रात: ही माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आफताब किदवई ने आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों,वक्ताओं और रफी साहब को चाहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रूपरेखा वर्मा, अमीर हैदर,जफर नकवी,राजनाथ शर्मा,अतीक किदवई,पवन यादव,आशीष डिगडिगा,सबाहत आफरीन, नाईश हसन,राकेश पांडेय,रामकिशोर,अनुराग शुक्ला,सानिध्य अवध,नौशाद किदवई,आशीष आंनद,फरहीम हुसैन इत्यादि ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...