back to top

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट:  वित्तीय, आईटी शेयरों में बिकवाली

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्रों में गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 164 अंक टूटकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच आईटी और वित्तीय शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार नीचे आया। कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट और कमजोर पीएमआई विनिर्माण आंकड़ा से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

चीनी दूतावास चीनी कंपनी के कर्मचारियों को शिक्षित करे : श्रीलंका

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 164.11 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 15,680 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक 2.20 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, डा. रेड्डीज, बजाज आटो, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी समेत अन्य शेयर 2.56 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

म्‍यांमा की सरकार ने शुरू की पत्रकारों, कार्यकर्ताओं समेत कैदियों की रिहाई

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा,   निवेशक खासकर एशिया में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं, जिसके कारण घरेलू बाजार में बिकवाली देखने को मिली। पाबंदियों में ढील के बावजूद जून के लिये पीएमआई विनिर्माण आंकड़ा 48.1 रहा जो पिछले महीने 50.8 था। उन्होंने कहा,   हालांकि, घरेलू संक्रमण की दर में कमी और टीकाकरण में प्रगति बाजार के लिये कुछ सुखद है। जून में वाहनों की बिक्री बढ़ने से यह क्षेत्र सकारात्मक दायरे में रहा।

दहेज़लोभी को दहेज की डींग मारना पड़ा भारी, फंसा पुलिसियां कार्रवाई में

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और स्थानीय स्तर पर सख्त प्रतिबंधों के चलते विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में 11 महीनों में पहली बार जून में गिरावट हुई। इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी भी छूट गर्इं। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जून में घटकर 48.1 रह गया, जो मई में 50.8 था।

पाक में हिंदू विवाह और तलाक के नियमों का मसौदा जल्द तैयार करने की उठी मांग

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा,   घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा। वाहन, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और दवा कंपनियों में तेजी के असर को वित्तीय और आईटी खंड में मुनाफावसूली ने कमजोर किया।

अब टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में नहीं होगा

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो नुकसान में रहे। हांगकांग में अवकाश था। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 74.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुद्ध रूप से।,646.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...