back to top

चीनी दूतावास चीनी कंपनी के कर्मचारियों को शिक्षित करे : श्रीलंका

कोलंबो। एक असमान्य कदम उठाते हुए श्रीलंका के रक्षा सचिव ने यहां मौजूदा चीनी दूतावास से कहा कि वह हम्बनटोटा के जलाशय में तलकर्षण का काम कर रहे चीनी निजी कंपनी के कर्मचारियों को सिखाए कि वे भविष्य में सेना जैसी मिलती जुलती वर्दी नहीं पहने। बता दें कि हम्बनटोटा सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार का गृहनगर है।

दहेज़लोभी को दहेज की डींग मारना पड़ा भारी, फंसा पुलिसियां कार्रवाई में
उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई मीडिया ने हाल में खबर दी थी कि चीनी कर्मचारी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की तरह वर्दी पहन रहे हैं। ये कर्मचारी द्विपीय देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित तिस्सामहरामा वेवा जलाशय को साफ करने के असैन्य कार्य के दौरान वहां टहलते नजर आए जिससे चिंता बढ़ी।
इस खबर पर संज्ञान लेते हुए श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल (अवकाश प्राप्त) कमल गुनारत्ने ने श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास से जानकारी प्राप्त की और मिशन से आह्वान किया कि वह संबंधित नियोक्ता को शिक्षित करे कि उसके कर्मी भविष्य में सेना की तरह छद्मावरण वाली वर्दी पहनने से बचे।

पाक में हिंदू विवाह और तलाक के नियमों का मसौदा जल्द तैयार करने की उठी मांग
रक्षा मंत्रालय ने स्थानीय निजी कंपनी को भी भविष्य में ऐसी घटना से बचने को कहा है। रक्षामंत्रालय ने बताया कि गुनारात्ने ने दक्षिण प्रांत के वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक को भी इस तरह की किसी कोशिश को रोकने को कहा है।
विज्ञप्ति के मुताबिक चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि कर्मचारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सदस्य नहीं है और कंपनी ने स्वयं अपने कर्मचारियों के लिए यह वर्दी अनुमोदित की है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...